संघ प्रमुख ने प्रवृत्तियां बदलने के लिए भगवान शिव की भक्ति करने को कहा
Aug 8, 2025, 09:13 IST
RNE Network.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि कट्टरता इंसान के भीतर क्रोध और घृणा पैदा करती है, जो आगे चलकर लड़ाई और युद्ध का कारण बनती है।
संघ प्रमुख भागवत नागपुर शहर के शिव मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भागवत ने कहा कि दुनिया की सभी समस्याओं की जड़ इंसान की प्रकृति में मौजूद पांच या छह प्रवृतियों में छिपी हुई है। संघ प्रमुख ने कहा कि इंसान की कट्टरता क्रोध और नफरत को जन्म देती है, जिससे लड़ाईयां और युद्ध होते है। इन बुरी प्रवर्त्तियो को बदलने के लिए इंसान को भगवान शिव की भक्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को विनम्रता का जीवन अपनाना चाहिए और सभी के प्रति करुणा रखनी चाहिए।