Movie prime

Army Recruitment Rules :  सेना में भर्ती होने के बदले नियम, अग्निवीर बनने के लिए दौड़ में मिलेगा ज्यादा समय 

सेना द्वारा भर्ती किए जा रहे अग्निवीर की शारीरिक परीक्षण में बड़ा बदलाव किया गया है।
 

सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। अब सेना में भर्ती होने के लिए नियमों में बदलाव किया है। सेना द्वारा भर्ती किए जा रहे अग्निवीर की शारीरिक परीक्षण में बड़ा बदलाव किया गया है।

उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में होने वाली अग्निवीर भर्ती में दौड़ के टाइम में बदलाव किया गया है। 22 अगस्त से मुजफ्फरनग में शुरू होने जा रही अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ का समय बढ़ा दिया गया है। पहले साढ़े पांच मिनट में 1,600 मीटर दौड़ पूरी करनी होती थी, लेकिन इस बार इस दूरी के लिए छह मिनट 15 सेकंड का समय मिलेगा।

भारतीय सेना भर्ती बोर्ड मेरठ कार्यालय के भर्ती अधिकारी कर्नल सत्यजीत बेबले ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि 1,600 मीटर दौड़ पांच मिनट से पहले पूरी करने पर वर्ग ए, पांच मिनट 30 सेकंड तक पूरी करने में बी, छह मिनट तक पूरी करने पर सी और छह मिनट 15 सेकंड तक पूरी करने वाले युवाओं को डी श्रेणी में रखा जाएगा। वरीयता के आधार पर लंबी-ऊंची कूद, पुशअप आदि शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा।

बताया कि 13 जनपद के लगभग 17 हजार युवा दौड़ में शामिल होंगे। प्रतिदिन लगभग एक हजार से 1,200 युवकों की दौड़ होगी। प्रत्येक चरण में 100 युवकों को दौड़ाया जाएगा। अग्निवीर भर्ती जनरल ड्यूटी क्लर्क समेत टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए की जा रही है।