डॉलर के मुकाबले रुपये में आई भारी गिरावट
Mar 21, 2026, 08:03 IST
RNE Network.
डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट आई है। रुपया 94 के करीब पहुंच गया है। इतिहास में पहली बार डॉलर की तुलना में रुपया 93.71 पहुंचकर बंद हुआ, जो इसका रिकॉर्ड निचला स्तर है।
इससे पहले बुधवार को इसने अपने रिकॉर्ड निचला स्तर बनाया था। रुपये में यह गिरावट वेस्ट एशिया में जारी जंग और विदेशी निवेशकों द्वारा शेयरों की बिक्री जारी रहने के बीच आया है।
रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82 पैसे गिरकर 93.71 के रिकॉर्ड निचले स्तर पहुंच गया। बुधवार को मुद्रा अपने सर्वकालिक निचले स्तर 92.89 पर बंद हुई थी। गुड़ी पड़वा के कारण विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहे थे। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तेल 90 से 110 के बीच बना रहता है तो डॉलर के मुकाबले रुपया 98.90 पर पहुंच सकता है।

