Movie prime

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, बुधवार को रुपया 20 पैसे और नीचे गिर गया

 

RNE Network.

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 20 पैसे गिरकर 93.96 नये रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारी बहिर्वाह और पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव के कारण निवेशकों में चिंता बनी रही।
 

वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी भी रुपये को सहारा नहीं दे पाई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्तानीय इकाई 93.94 पर खुली थी। इसने 93.86 से 94.13 के दायरे में कारोबार किया। अंततः यह अपने पिछले बंद भाव से 20 पैसे गिरकर 93.96 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। 
 

मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 93.76 पर बंद हुआ था। मुद्रा बाजार के कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान भी रुपये को राहत नहीं दे सका। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि बाजार जोखिम उन्मुख मोड में थे।

FROM AROUND THE WEB