Russia : रूसी सेना का An-26 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 29 की मौत
RNE Network.
रूस के क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। रूसी सेना का एंटोनोव-26 (An-26) मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश हो गया, जिसमें सवार *29 लोगों की मौत* हो गई।

रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे विमान से संपर्क टूट गया था। उस समय विमान क्रीमिया क्षेत्र के ऊपर उड़ान भर रहा था। कुछ ही देर बाद विमान के क्रैश होने की पुष्टि हुई।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है। दुर्घटना में 6 क्रू मेंबर्स और 23 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि विमान में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

An-26 एक हल्का सैन्य परिवहन विमान है, जिसका उपयोग शॉर्ट और मीडियम दूरी पर कार्गो और यात्रियों के परिवहन के लिए किया जाता है। यह विमान दशकों से रूसी सेना में सेवा दे रहा है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

