Movie prime

संसद परिसर में सुरक्षा चूक, युवक दीवार फांदकर घुसा, जांच में जुटी आईबी और स्पेशल सेल

 

RNE Network.

शुक्रवार को संसद परिसर में तड़के सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। सुबह करीब 5.50 बजे 20 वर्षीय युवक ने रेल भवन की ओर से पेड़ पर चढ़कर दीवार फांदी और परिसर में घुस गया।
 

सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक उत्तर प्रदेश का निवासी है और गुजरात की एक दुकान पर काम करता है। वह काले टी शर्ट और खाकी पेंट में था। उसके पास कोई सामान नहीं मिला।

अधिकारियों का कहना है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है। जांच इंटलीजेंस ब्यूरो व  स्पेशल सेल करेगी। दिसम्बर 2023 में दो व्यक्ति दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूद गए थे।

FROM AROUND THE WEB