Movie prime

शुभांशु शुक्ला की आइएसएस से रवानगी 14 को होगी, मिशन को सोमवर को अनडॉक किया जाना तय हुआ

 

RNE Network.

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की स्पेस से रवानगी की तिथि तय हो गई है। वे एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर अब 14 जुलाई को पृथ्वी के लिए रवाना होंगे। अपनी इस अंतरिक्ष यात्रा में शुभांशु ने कई तरह के नए प्रयोग किये है जो आगे अंतरिक्ष मे जाने वालों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। इस कारण ही उनकी इस अंतरिक्ष यात्रा को भारत के लिए गर्व की बात माना जा रहा है।
 

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य सदस्य 14 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी के लिए रवाना होंगे। नासा के वाणिज्यिक यात्रा कार्यक्रम के प्रबंधक स्टीव स्टिच ने बताया कि मिशन को सोमवार को अनडॉक किया जायेगा।