Movie prime

शुभांशु शुक्ला आज दोपहर में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगे, भारत के लिए गर्व की बात, आज उड़ान भरना तय हो गया

 

RNE Network.

भारत के लिए आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में उपलब्धि का दिन बनने की संभावना है। भारत आज शुभांशु शुक्ला के जरिये अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करेगा, जिसकी प्रतीक्षा पिछले कई दिनों से भारतवासी कर रहे है।
 

अगर सब कुछ ठीक रहा तो एक्सीओम - 4 मिशन भारतीय समय के मुताबिक आज बुधवार को दोपहर 12.01 बजे लॉन्च किया जायेगा। मिशन में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ( आइएसएस ) जाने वाले 4 अंतरिक्ष यात्रियों में भारत के शुभांशु शुक्ला शामिल है। वह मिशन पायलट होंगे।