Movie prime

वर्ष 2025 की छठी भगदड़,30 घायल, कईयों की दबे होने की आशंका 

 

RNE Network.

वर्ष 2025 को यदि भगदड़ो का साल कहे तो कोई गलत नहीं होगा। ऐसी ही दुखद खबर हरिद्वार के मनसा माता मंदिर से आई है । जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे करंट फैलने की अफवाह ने श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मचा दी और इसने देखते ही देखते भगदड़ का रूप ले लिया। सूत्रों के अनुसार मची भगदड़ में अब 6 की लोगों की मौत के साथ ही कई लोग घायल हुए है और कई लोगों की दबने की भी आशंका जताई जा रही है। भगदड़ की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मौके पर पहुंच घायलों की तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल पहुँचाया। हादसे के कारण आस-पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। यह साल 2025 के मात्र 7 माह में यह छठी भगदड़ है जिसमें लोगों ने अपनों को खोया है। 

r

 2025 बना काल का साल, इन जगहों पर मची भगदड़ : 

  1. जनवरी 2025 महाकुम्भ, प्रयागराज :  जनवरी 2025 में महाकुंभ मेले में भगदड़ मची जिसमें लगभग 30 की मौत और 60 घायल हुए।
  2. फरवरी 2025, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन : फरवरी 2025 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ लगभग 18 की मौत, कई घायल।
  3. मई 2025, लराई जात्रा, उत्तर गोवा : मई 2025 में लराई माता के मंदिर में मची भगदड़ में लगभग 6 लोगों ने अपनी जान गंवाई और दर्जनों घायल हुए।
  4. जून 2025, जगन्नाथ यात्रा, ओडिसा : जून 2025 में ओडिशा के पूरी में हुई जगन्नाथ यात्रा में मची भगदड़ में कई लोगों ने जान गंवाई।
  5.  जून 2025 आरसीबी विक्ट्री सेलिब्रेशन, बैंगलोर : जून 2025 में आईपीएल के फाइनल में आरसीबी की विजय पर आयोजित विक्ट्री सेलिब्रेशन में लगभग 11 लोगों ने अपनी जा गंवाई और कई घायल हुए।

f