सोनम वांगचुक की पत्नी द्वारा लगाई याचिका का निपटारा, कोर्ट ने कहा, "अब इसमे कुछ नहीं बचा..."
Updated: Mar 24, 2026, 10:45 IST
RNE, NETWORK.
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से जुड़ी एक याचिका का कोर्ट ने निपटारा कर दिया है। वांगचुक को आंदोलन के चलते हिरासत में लिया गया था। काफी दिन हिरासत में रहने के बाद उनको रिहा कर दिया गया। अब इस याचिका का भी निपटारा कर दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए(NSA) हिरासत को चुनोती देने वाली याचिका का निपटारा कर दिया है। केंद्र ने बताया कि उनकी हिरासत 14 मार्च को ही समाप्त हो चुकी है। याचिका वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने दायर की थी।

