सोनीपत के किसान ने किया कमाल, ज्यादा दिन स्टोरेज रहने वाला आलू किया तैयार
सोनीपत के किसान ने सिक्किम से बीज लाकर उगाया काला आलू
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मेले में फसल प्रतियोगिता में सोनीपत के गांव बड़वासनी के किसान राजेश का काला आलू और 14 किलोग्राम का पेठा आकर्षण का केंद्र रहा। राजेश ने सिक्किम से बीज मंगवाकर यह काला आलू अपने खेत में तैयार किया है। वे बताते हैं कि भारत में करीब 400 वर्ष पहले पुर्तगाली आलू लेकर आए थे।
दक्षिण अफ्रीका के पेरु में आलू की कई वेरायटी की फसलें होती हैं, आलू का उद्गम स्थल यही है। वे सोनीपत स्थित एचएयू के कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े हैं और यहां से कई सब्जियों की ट्रेनिंग लेकर अपना बीज तैयार कर इसे मार्केट में बेचते हैं। हिमाचल के कुफरी में आईसीएआर के आलू रिसर्च सेंटर से भी आलू की वेरायटीन के बारे में जानकारी ली थी।
उनके खेत में तैयार आलू पोष्टिकता से भरपूर हैं और काला आलू एक पीस 400 ग्राम तक होता है। काटने पर अंदर से भी यह काले रंग का दिखता है। इसकी स्टोरेज कैपेसिटी भी आम आलू से ज्यादा है। यह ज्यादा दिन तक खराब नहीं होता।
फसल प्रतियोगिता में उनका 14 किलोग्राम का पेठा को भी अवॉर्ड मिला। उन्होंने बताया कि इससे बड़ा 24 किलोग्राम का पेठा भी तैयार किया था लेकिन यह खराब हो गया था।
मातर के किसान गुरप्रीत उगाते हैं 62 वेरायटी की रंग-बिरंगी सब्जियां, पंजाब में रहती है डिमांड
सिरसा जिला के गांव मातर के किसान गुरप्रीत 62 वेरायटी की सब्जियां अपने खेत में उगाते हैं। इनकी सप्लाई पंजाब की बठिंडा, पटियाला, मानसा जैसी मंडियों में करते हैं। यहां से बड़े होटलों में भी उनकी कलरफूल सब्जियां जाती हैं।
एचएयू कृषि मेले की फसल प्रतियोगिता में उनके द्वारा तैयार लाल व पीली फूल गोभी व बंद गोभी के साथ 5 अवॉर्ड मिले हैं। इसके अलावा पालक, सैलरी, पता गोभी, फूल गोभी, लाल व हरे टमाटर, रंग बिरंगी शिमला मिर्च, ब्रोकली, मिर्च आदि की 62 तरह की वेरायटी की सब्जियां वे खेत में तैयार कर रहे हैं।
मेले में भादरा के किसान 940 ग्राम का प्याज लेकर पहुंचे
राजस्थान के भादस से किसान भाल सिंह धतरवाल 940 ग्राम का प्याज लेकर कृषि मेले में पहुंचे। फसल प्रतियोगिता में अपने द्वारा तैयार देसी वेरायटी के प्याज को एचएयू वैज्ञानिकों को सौंपा। उन्होंने बताया कि यह वेरायटी उन्होंने स्वयं अपने खेत में तैयार की है। उनका सबसे बड़ा प्याज 940 ग्राम का है।

