Movie prime

Statue Boy : बीड़ी सुलगाते हुए डिलीवरी बॉय बन गया स्टैच्यू, दो घंटे एक ही पाजिशन में खड़ा होने से लगाई तरह-तरह की अटलकें

 

चंडीगढ़ के सेक्टर-33 के रिहायशी इलाके में मंगलवार को एक डिलीवरी बॉय करीब 2 घंटे तक एक ही जगह पर खड़े-खड़े स्टैच्यू हो गया। मुंह में बीड़ी थी, हाथ में माचिस... ऐसे खड़ा था जैसे बीड़ी सुलगाने वाला हो, लेकिन सुलगा नहीं रहा था। आसपास के लोगों ने उससे बातचीत की कोशिश की, लेकिन उसने रिस्पांड नहीं किया।

युवक धनास की रिहैबिलिटेशन कॉलोनी में रहता है। सेक्टर-34 थाने से पेट्रोलिंग टीम पहुंची और युवक को सरकारी अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच करवाई। डीएसपी साउथ ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में शराब या किसी अन्य नशे के पुष्टि नहीं हुई है। युवक को सुरक्षात्मक हिरासत में लिया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जमानत पर छोड़ा है।

सोशल मीडिया पर अटकलें, डॉक्टर बोले, जांच के बाद ही पता चलेगा

सोशल मीडिया पर उसकी बीडियो वायरल है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं कि किसी न किसी तरह का नशा किया है। कुछ लोग चंडीगढ़ में 'जॉम्बी इग' की एंट्री की बात भी कर रहे हैं। लेकिन पुलिस का कहना है कि मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं हुई है।

कई लोगों ने युवक के मेडिकल कंडीशन की बात भी कही है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि कई तरह की जांच के बाद ही पता चलेगा कि युवक की ऐसी स्थिति क्यों थी।

FROM AROUND THE WEB