ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारतीयों के लिए सख्त एडवाइजरी
Apr 24, 2026, 12:50 IST
RNE Network.
ट्रम्प की धमकी के बाद मिडिल ईस्ट के हालात बिगड़ रहे है। इस कारण ईरान के भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है।
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने कल एक नई सख्त ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा नहीं करने की चेतावनी दी है।
साथ ही ईरान में मौजूद भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकलने का निर्देश दिया है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में कहा, भारतीय नागरिक हवाई या जमीन, किसी भी रास्ते ईरान की यात्रा नहीं करें। ईरान की यात्रा करना सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा हो सकता है। क्षेत्रीय तनाव के कारण हवाई क्षेत्र पर पाबंदियां लगी हुई है।

