Movie prime

sugarcane Varieties : वैज्ञानिकों ने गन्ने की तैयार की नई वैरायटी, 1 एकड़ में 700 क्विंटल तक उपज ले पाएंगे किसान

वैज्ञानिकों ने गन्ने की सीओएच-191 किस्म तैयार

 

अब किसान 1 एकड़ भूमि से 700 क्विंटल तक गन्ने की उपज ले सकेंगे। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के वैज्ञानिकों गन्ने की नई अगेती वैरायटी 'सीओएच-191' तैयार की है। लाडवा अनाज मंडी में आयोजित कृषि विकास मेले में इस किस्म को प्रदर्शित किया गया।

विश्वविद्यालय के सहायक वैज्ञानिक डॉ. सुधीर शर्मा ने क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मेहरचंद की देखरेख एवं कुलपति डॉ. बलदेव राज काम्बोज के मार्गदर्शन में यह वैरायटी विकसित की है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि 'सीओएच-191' किस्म की औसत उपज 550 से 600 क्विंटल प्रति एकड़ है, जबकि उचित प्रबंधन और देखभाल से 700 क्विंटल तक उत्पादन संभव है।

FROM AROUND THE WEB