अपनी हास्य कविताओं से लोगों को गुदगुदाने वाले सुरेंद्र दुबे का निधन, हार्ट अटैक से हुआ निधन, कवियों ने शोक जताया
Jun 27, 2025, 08:36 IST
RNE Network.
देश भर में अपनी हास्य कविताओं से लोगों को गुदगुदाने वाले मस्तमौला कवि सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया है। वे अपनी हास्य कविताओं के साथ मारक व्यंग्य की बात कहने के लिए बहुत मशहूर थे।
देश में होने वाले हर बड़े कवि सम्मेलन में उनकी भागीदारी रहती थी। वे पद्मश्री से भी सम्मानित थे। कल गुरुवार को उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका छत्तीसगढ़ के रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में इलाज चल रहा था। दुबे छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के रहने वाले थे। वे आयुर्वेद चिकित्सक भी थे। उनके निधन पर अनेक कवियों ने शोक व्यक्त किया है और सोशल मीडिया पर उनके साथ के अपने अनुभव साझा किए है।