‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च : सभी स्वास्थ्य सेवाओं को एक जगह जोड़ेगा पोर्टल
May 7, 2026, 09:54 IST
RNE Network.
भारत मे सभी स्वास्थ्य सेवाओं को एक जगह जोड़ने के लिए केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नया पोर्टल लोगों की सुविधा के लिए जारी किया है। इस पोर्टल के माध्यम से उसे स्वास्थ्य में सुधार के लिए चल रही सभी सेवाओं की जानकारी एक जगह मिल जाएगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कल इसके लिए ' स्वस्थ भारत पोर्टल ' लॉन्च किया। यह वन स्टॉप प्लेटफॉर्म सभी स्वास्थ्य सेवाओं को एक जगह जोड़ता है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़े इस पोर्टल से मेडिकल रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। सरकार के अनुसार इससे स्वास्थ्य कर्मियों का समय भी बचेगा और खर्च में 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी आयेगी।

