Movie prime

Tamilnadu : झींगा प्रोसेसिंग प्लांट में अमोनिया रिसाव, 05 की मौत, 67 भर्ती, 23 गंभीर

 

RNE National Desk.

 

तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में एक निजी प्रॉन (झींगा) प्रोसेसिंग प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव की घटना ने बड़ा हादसा पैदा कर दिया। इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। मृतकों में 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।

 

हादसे के बाद 67 से अधिक श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 23 श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें चेन्नई के सरकारी अस्पताल के आईसीयू में उपचार दिया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संयंत्र में अमोनिया गैस के रिसाव के बाद श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग बेहोश हो गए और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अधिकारियों से अंतरिम रिपोर्ट तलब की है और तीन दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

इस दुखद हादसे पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी नेताओं ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

FROM AROUND THE WEB