77 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा का अनावरण पीएम ने किया, दक्षिणी गोवा में इस श्रीराम प्रतिमा का अनावरण हुआ है
Nov 29, 2025, 10:30 IST
RNE Network.
भगवान श्रीराम की एक बड़ी प्रतिमा का अनावरण हुआ है। इसे सबसे बड़ी राम प्रतिमा माना गया है। इस प्रतिमा का उद्घाटन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
दक्षिणी गोवा के श्री संस्थान गोकर्ण पुर्तगाली जीवोत्तम मठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की भव्य कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। दुनिया में श्रीराम की सबसे ऊंची मानी जा रही इस प्रतिमा के उद्घाटन ने मठ की 550 वीं वर्षगांठ के समारोह को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम में गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे।

