Movie prime

189 के शव डीएनए जांच के बाद उनके परिजनों को सौंपे, 211 लोगों के डीएनए का मिलान कर लिया गया है

 
विमान हादसा: डीएनए से 211 शवों की पहचान

RNE Network.

एयर इंडिया के विमान हादसे में मारे गए 270 लोगों में से गुरुवार दोपहर तक 211 के डीएनए का मिलान कर लिया गया है। इनमें से 189 के शव परिजनों को सौंपे जा चुके है। शेष शवों की पहचान व परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। इनमें से उदयपुर के सात व जोधपुर का एक यात्री शामिल है। मुंबई के 9 समेत महाराष्ट्र के 11 शव सौंपे गए। साथ ही नागालैंड व पटना के एक - एक के अलावा सात गैर भारतीयो के शव भी शामिल है। 189 मृतकों में 142 भारतीय, 1 कनाडाई, 7 पुर्तगाली व 32 ब्रिटिश नागरिक थे।