मां कामख्या के कपाट तीन दिन के लिए बंद किये, देवी स्नान व अनुष्ठानों के बाद 26 को मंदिर के द्वार खुलेंगे
Jun 23, 2025, 08:53 IST
RNE Network.
असम के गुवाहाटी के पास नीलाचल पर्वत पर कामख्या धाम है। जहां मां के दर्शन के लिए देश भर से भक्त, श्रद्धालु पहुंचते है। वे कामख्या मंदिर में मां के दर्शन करते है और यहां विशेष पूजा अर्चना भी करते है।
कामख्या में भक्तों के अलावा पंडित, तांत्रिक आदि भी दर्शन व अनुष्ठान के लिए पहुंचते है। इन दिनों गुवाहाटी में कामख्या मां के दर्शन के लिए लोग बड़ी संख्या में पूरे देश से पहुंचते है।
गुवाहटी के पास नीलाचल पर्वत पर कामख्या धाम में अंबुवासी महायोग की तैयारियां पूरी हो गई है। इसको लेकर रविवार दोपहर कपाट श्रद्धालुओ के लिए बंद कर दिए गये। देवी स्नान व अनुष्ठानों के बाद 26 जून को मंदिर के द्वार खोल दिये जायेंगे।