Movie prime

ईडी की चाजर्शीट पर आज होगा फैसला, नेशनल हेराल्ड से जुड़ा हुआ है यह मामला

 

RNE Network.

नेशनल हेराल्ड संबंधी धनशोधन ( पीएमएलए ) मामले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (  ईडी ) की चार्जशीट पर शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट संज्ञान को लेकर फैसला सुनाएगा।
 

इस मामले में विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने सात नवम्बर को आदेश सुरक्षित रखा था। अदालत ने उस समय कहा था कि लेन - देन से जुड़े दस्तावेजो, कथित किराया रसीदों और फंड फ्लो पैटर्न की विस्तृत जांच आवश्यक है। तभी यह तय किया जा सकेगा कि अभियोजन शिकायत पीएमएलए के तहत संज्ञान लेने की कानूनी कसौटी पर खरी उतरेगी या नहीं ? ईडी ने इस मामले में अदालत को अतिरिक्त स्पष्टीकरण भी पेश किए थे।

FROM AROUND THE WEB