Movie prime

2026 में देश में पहली बार होगा घरेलू आय सर्वेक्षण, इससे आजादी के बाद के आर्थिक बदलावों का पता चलेगा

 

RNE Network.

भारत आजादी के बाद पहली बार अपना घरेलू आर्थिक सर्वेक्षण कराएगा ताकि उसे अपने आर्थिक बदलावों के प्रभाव की पूरी जानकारी मिल सके। उस जानकारी के अनुसार ही फिर हर वर्ग के विकास के लिए केंद्र सरकार अपनी योजनाएं तैयार करेगी। ये नवाचार केंद्र सरकार पहली बार करेगी।
 

भारत सरकार 2026 में पहली बार देश का पहला घरेलू आय सर्वेक्षण करायेगी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के अनुसार राष्ट्रीय सेंपल सर्वे ( एनएसएस ) के तहत होने वाले सर्वे का उद्देश्य देश के आय के विवरण को समझना है। 75 सालों में हुए आर्थिक बदलावों के प्रभावों का आंकलन करना है। ये नवाचार पहली बार हो रहा है।