देशभर के एयरपोर्ट्स पर साइबर अटैक हुए, सरकार ने स्वीकारा, पिछले महीने दिल्ली में 800 फ्लाइट लेट हुई थी
Dec 2, 2025, 11:32 IST
RNE Network.
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के ओटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम में 7 नवम्बर को छेड़छाड़ की गई थी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किजरापु राममोहन नायडू ने कल राज्यसभा में यह बात स्वीकारी।
उन्होंने बताया कि इस वजह से प्लेन को गलत सिग्नल मिले थे। इसे जीपीएस स्पूफिंग कहा जाता है। 7 नवम्बर को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन 12 घन्टे से ज्यादा प्रभावित रहा था।
800 से ज्यादा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स देरी से उड़ी, जबकि 20 फ्लाइट को रद्द करना पड़ा था। नायडू ने सदन को बताया कि वैश्विक स्तर पर रैनसमवेयर - मैलवेयर अटैक का खतरा बढ़ा है। एयरपोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया अपने आईटी और क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सेफ्टी के लिए एडवांस साइबर सिक्योरिटी अपना रहा है। उन्होंने यह जानकारी सांसद एस निरंजन रेड्डी के सवाल पर दी।

