Movie prime

जांच में विमानन प्रणाली की कई खामियां उजागर हुई, अहमदाबाद विमान हादसे के बाद कई प्रमुख हवाई अड्डों की जांच हुई

 

RNE Network.

नागर विमानन महानिदेशालय ( डीजीसीए ) ने बताया है कि अहमदाबाद विमान हादसे के देश के प्रमुख हवाई अड्डों की जांच में विमानन प्रणाली में कई गंभीर खामियां पाई गई है।
 

अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश हिल गया था। इस हादसे के बाद ही सरकार ने देश के सभी हवाई अड्डों की तकनीकी जांच का आदेश दिया था। जांच के बाद नागर विमानन महानिदेशालय ने बताया है कि इनमें बारबार तकनीकी खामियों का सामने आना और रनवे पर सेंटर लाइन मार्किंग का धुंधला होना शामिल है। 12 जून के हादसे के बाद उड़ान संचालन, हवाई योग्यता, रनवे सुरक्षा, एयर ट्रेफिक कंट्रोल और नेविगेशन सिस्टम की गहन निगरानी की गई थी।

FROM AROUND THE WEB