विदेश मंत्रालय ने करीब 3 लाख भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया, इस युद्ध मे 6 भारतीयों की जान जा चुकी है अब तक
RNE Network.
खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध का व्यापक असर भारत पर भी पड़ा है। बड़ी संख्या में भारतीय खाड़ी देशों में नोकरी या व्यापार करते है। उन सब भारतीयों को लेकर देश की सरकार चिंतित है। विदेश मंत्रालय निरंतर खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के बीच फंसे अपने नागरिकों को निकालने में लगा हुआ है।
भारत के विदेश मंत्रालय की जानकारी के अनुसार खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव में अब तक 6 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है। जबकि एक भारतीय अभी तक लापता है। लापता भारतीय नागरिक की तलाश में केंद्र सरकार लगी हुई है। भारत सरकार लापता नागरिक की तलाश और मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है।
खाड़ी देशों में फंसे लोगों पर भारत के विदेश मंत्रालय की पैनी नजर है। वहां फंसे हुए भारतीयों को देश लाने के लिए भी व्यापक प्रयास किये जा रहे है। विदेश मंत्रालय की जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 3 लाख लोगों की वतन वापसी कराई गई है।

