Movie prime

कंपनी मालिक ने कर्मचारियों की कर दी मौज, गिफ्ट में दी 20 करोड़ कीमत की 47 गाड़ी, इनमें डिफेंडर-ऑडी और BMW शामिल 

रियल एस्टेट कंपनी के मालिक ने कर्मचारियों का मालामाल बना दिया

 

रियल एस्टेट कंपनी के मालिक ने कर्मचारियों का मालामाल बना दिया। जहां पर अपनी 30वीं सालगिरह पर कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया कि हर कोई हैरान रह गया। उनका यह फैसला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। केरल की रियल एस्टेट कंपनी हाइलाइट ग्रुप (HiLITE Group) ने कर्मचारियों को गिफ्ट में लग्जरी गाड़ियां दी है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को करीब 20 करोड़ रुपए की 47 कारें गिफ्ट की हैं।

इन कारों में रेंज रोवर (Range Rover), ऑडी क्यू-8 (Audi Q8), लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने टाटा हैरियर (Tata Harrier), किया सेल्टोस (Kia Seltos), हुंडई क्रेटा और स्कोडा काइलक जैसी कारें भी गिफ्ट कीं।

कंपनी के चेयरमैन ने क्या कहा

कंपनी ने कहा कि यह फैसला पिछले तीन दशकों में कर्मचारियों के योगदान को सम्मान देने के लिए लिया गया। हाई लाइट ग्रुप के के चेयरमैन पी. सुलेमान ने कहा, "हमने 30 साल से केरल में बेहतर और आधुनिक स्पेस बनाने पर फोकस किया है। हमारा विजन ऐसे प्रोजेक्ट बनाना है जो लंबे समय तक टिके रहें।"

क्या-क्या काम करती है कंपनी

हाइलाइट ग्रुप की स्थापना साल 1996 में केरल के कोझिकोड में हुई थी। कंपनी रिटेल, कमर्शियल, रेजिडेंशियल और आईटी प्रोजेक्ट्स डेवलप करती है। केरल का पहला ऑर्गनाइज्ड रिटेल स्पेस फोकस मॉल (Focus Mall) इसी ग्रुप ने बनाया था। इसके बाद कोझिकोड और त्रिशूर में हाइलाइट मॉल (HiLITE Mall) विकसित किया गया। फिलहाल राज्य में 10 नए मॉल पर काम चल रहा है।

10000 कर्मचारी काम करते हैं कंपनी में

कंपनी के करीब 10,000 कर्मचारी हैं। यह कोझिकोड में 12.5 मिलियन स्क्वायर फीट का वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (World Trade Center) प्रोजेक्ट भी बना रही है, जिसमें लगभग 680 मिलियन डॉलर (करीब 5,600 करोड़ रुपए) का निवेश होगा।

2030 तक बड़ा विस्तार, 2 लाख नौकिरियां पैदा होंगी

कंपनी ने 2030 तक केरल में 50 मिलियन स्क्वायर फीट विस्तार का ऐलान किया है। सीईओ अजिल मुहम्मद के मुताबिक, इस विस्तार से राज्य में दो लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी। बता दें कि हाइलाइट ग्रुप एक प्राइवेट रियल एस्टेट कंपनी है और स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड नहीं है, इसलिए इसका कोई सार्वजनिक मार्केट कैप उपलब्ध नहीं है।

FROM AROUND THE WEB