RudraNewsExpress_Logo

गाय से टकराई वंदेभारत, आगे की नाक गंवा बैठी, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा पूरी तरह टल गया

 

 

RNE, NETWORK.

 

देहरादून से लखनऊ की ओर आ रही अपनी रफ्तार के लिए जानी जाने वाली सेमी - हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार दोपहर राजधानी के बख्शी का तालाब इलाके में एक हादसे का शिकार हो गई।

दरअसल, सीतापुर - लखनऊ रेल रूट पर स्थित नंदना क्रॉसिंग के पास दोपहर करीब 2 बजे अचानक रेलवे ट्रेक पर एक गाय दौड़कर सामने आ गई। तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन से गोवंश की जोरदार टक्कर हो गयी। जिसकी आवाज सुनकर ट्रेन के यात्रियों में हड़कम्प मच गया। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गयी और वंदे भारत का अगला हिस्सा यानी ' नोज कोन ' टूटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वंदे भारत के चालक ने बिना समय गंवाए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को ट्रैक पर सुरक्षित रोक लिया। सूझबूझ के चलते ट्रेन बेपटरी होने से बच गयी।

FROM AROUND THE WEB