Movie prime

उड़ान भरते ही विमान का पहिया नीचे गिरा, फ्लाइट में 75 लोग सवार थे, संकट टला

 

RNE Network.

हवाई यात्रा को लेकर रोज कोई न कोई चिंता भरी खबर आती है। कभी फ्लाइट की उड़ान रद्द होती है तो कभी संकट टलता है। अहमदाबाद के विमान हादसे के बाद से हवाई पट्टियों की सुरक्षा व विमान की जॉच को लेकर सावधानी बरती जा रही है।
v

गुजरात के कांडला से मुंबई जा रहे स्पाई जेट के विमान के साथ शुक्रवार को हादसा हो गया। विमान के उड़ान भरते ही एक पहिया टूटकर नीचे जमीन पर गिर गया। फ्लाइट में 75 लोग सवार थे। 
 

हालांकि, गनीमत यह रही कि विमान मुंबई में सुरक्षित लैंड कर गया। पहिये के नीचे गिरने की जानकारी कांडला एटीसी ने दी, जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गयी। शाम करीब चार बजे विमान की मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग हो गयी।

FROM AROUND THE WEB