दिल्ली के रामलीला मैदान में आज संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी
Mar 14, 2024, 12:33 IST
आरएनई, नेशनल ब्यूरो किसान संयुक्त मोर्चा ने आज 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत रखने का ऐलान किया है। 13 फरवरी से किसान एमएसपी, वृद्धावस्था पेंशन, कर्ज से मुक्ति और श्रम संहिता को वापस लेने के साथ साथ कुछ और मुद्धों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने मिलकर दिल्ली में महापंचायत का आव्हान किया है। दिल्ली चलो को नारा देते हुए किसान दिल्ली के शंभू और खनोरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं।







