Movie prime

केंद्रीय मंत्री रिजिजू सेवानिवृत्त जजों  के हस्ताक्षर अभियान पर भड़के, ये सेवानिवृत्त जज गृहमन्त्री अमित शाह के खिलाफ चला रहे अभियान

 

RNE Network.

उप राष्ट्रपति का चुनाव नजदीक आते ही अब सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आ गयी है। विपक्ष के उम्मीदवार पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ समय पहले नक्सलवाद से जुड़ी एक टिप्पणी की थी। उस टिप्पणी के विरोध में कई सेवानिवृत्त जज उतर आए है।
 

इन सेवानिवृत्त जजों ने गृहमन्त्री अमित शाह के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। उस अभियान को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू भड़क गए है। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने उप राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कुछ सेवानिवृत्त जजों द्वारा गृहमन्त्री अमित शाह के खिलाफ चलाये गये हस्ताक्षर अभियान को असंवैधानिक व अनुचित ठहराया है।

FROM AROUND THE WEB