Movie prime

International Airport : दुनिया के इस देश के पास सबसे ज्यादा एयरपोर्ट, इन पांच देशों में नहीं कोई एयरपोर्ट

हवाई यात्रा ने एक देश से दूसरे देश की कनेक्टिविटी को बढ़ा दिया है
 

हवाई यात्रा ने एक देश से दूसरे देश की कनेक्टिविटी को बढ़ा दिया है। प्रत्येक देश की तरफ से हवाई यात्रा की सुविधा को बढ़ाया जा रहा है। जहां पर नए एयरपोर्ट को निर्माण किया जा रहा है, वहीं नई फ्लाइट की सुविधाएं दी जा रही है।

ऐसे में कई देश एयरपोर्ट बनाकर देश व विदेश से कनेक्टिविटी के मामले में काफी आगे बढ़ चुके है, लेकिन कुछ ऐसे भी देश है जिनके पास फ्लाइट व एयरपोर्ट की सुविधा तक नहीं है। दुनिया के पांच ऐसे देश है जिनके पास खुद का एयरपोर्ट नहीं है और इन देशों में फ्लाइट की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।

ऐसे में इन देशों को पड़ोसी देश जाकर ही फ्लाइट की सुविधा लेनी पड़ती है। एयरपोर्ट के मामले में भारत का नंबर भी काफी नीचे आता है। भारत में फिलहाल 140 एयरपोर्ट है। जनसंख्या के हिसाब से एयरपोर्ट की संख्या बहुत ही कम है। 

सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाले टाप 10 देश 

अमेरिका :  दुनिया में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला देश अमेरिका है। अमेरिका में कुल 15,873 वर्किंग एयरपोर्ट हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की हवाई यात्राएं सबसे ज्यादा यहीं होती हैं।

ब्राजिल : एयरपोर्ट बनने के मामले में दूसरे नंबर पर ब्राजील देश है। ब्राजिल में कुल 4919 एयरपोर्ट हैं। ये एयरपोर्ट दूर-दराज और कम आबादी वाले इलाकों को बड़े शहरों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ऑस्ट्रेलिया : ऑस्ट्रेलिया में 2180 एयरपोर्ट हैं, जिनमें बड़ी संख्या छोटे क्षेत्रीय एयरपोर्ट की है। देश की फैली हुई आबादी और पर्यटन को देखते हुए ये एयरपोर्ट बेहद जरूरी हैं।

मैक्सिको :  मैक्सिको में कुल 1485 एयरपोर्ट हैं, जो पर्यटन के लिहाज से काफी अहम हैं। कैनकुन और मैक्सिको सिटी जैसे एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का बड़ा केंद्र हैं।

कनाडा : कनाडा में 1425 एयरपोर्ट हैं, जो इसके बड़े भूभाग को देखते हुए जरूरी माने जाते हैं। ये एयरपोर्ट दूरस्थ इलाकों और छोटे शहरों को जोड़ने का काम करते हैं।

यूनाइटेड किंगडम :  यूके में 1043 एयरपोर्ट हैं, जो यूरोप और दुनिया के कई देशों से मजबूत कनेक्टिविटी देते हैं। हीथ्रो और गैटविक जैसे एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बड़े हब हैं।

रूस : रूस में कुल 904 एयरपोर्ट हैं, जो इसके विशाल भौगोलिक क्षेत्र को जोड़ते हैं। ये एयरपोर्ट मॉस्को से लेकर साइबेरिया तक की हवाई सेवाओं को संभालते हैं।

जर्मनी : जर्मनी में 838 एयरपोर्ट हैं और यह यूरोप का एक बड़ा एविएशन हब है। फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख जैसे एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक के लिए मशहूर हैं।

अर्जेंटीना : अर्जेंटीना में 756 एयरपोर्ट हैं, जो देश के अलग-अलग क्षेत्रों को जोड़ते हैं। ये एयरपोर्ट घरेलू और क्षेत्रीय यात्रा में अहम भूमिका निभाते हैं।

फ्रांस :  फ्रांस में 689 एयरपोर्ट हैं, जिनमें छोटे क्षेत्रीय और बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शामिल हैं। चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट यूरोप के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है।

दुनिया के इन देशों के पास नहीं कोई एयरपोर्ट 

एंडोरा- फ्रांस और स्पेन के बीच सड़क से पहुंच सकते हैं।
मोनाको- फ्रांस के Nice Airport से पहुंच सकते हैं।
लिकटेंस्टाइन- स्विट्जरलैंड या ऑस्ट्रिया के रास्ते पहुंच सकते हैं।
सैन मारिनो- इटली के एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं।
वेटिकन सिटी- रोम के जरिए पहुंच सकते हैं।

FROM AROUND THE WEB