RudraNewsExpress_Logo

india vs south africa tickets : इंडिया- अफ्रीका टी 20 के चंडीगढ़ मैच के लिए टिकट बुकिंग शुरू 

इंडिया- अफ्रीका टी 20 मैच के लिए पहले दिन 2600 टिकटें बिकीं, स्टूडेंट टिकट सेल सोमवार के बाद

 

चंडीगढ़ में 11 दिसंबर को होने वाले इंडिया- अफ्रीका टी 20 मैच को लेकर टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। पहले ही दिन टिकट बिक्री को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। जहां पर क्रिकेट मैच टिकट की सेल को लेकर आनलाइन बुकिंग का सिलसिला जारी हो गया। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने 11 दिसंबर को न्यू र चंडीगढ़ में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टी20 मैच के लिए टिकट सेल शुरू कर दी है।

पहले दिन ही अच्छा रिस्पॉन्स देखने  को मिला, 2600 टिकटें बिकीं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर (डिस्ट्रिक्ट र एप और वेबसाइठ) टिकट की सेल शुरू हुई। पीसीए ने स्टूडेंट टिकट 300 रुपए से शुरू करने का फैसला किया है, जो पहले 1000 टिकटों के लिए होगा। इसके बाद ये टिकट 500 रुपए का हो जाएगा।

इन टिकटों को काउंटर पर ही सेल किया जाएगा। अभी टिकट प्रिंट होने बाकी हैं। प्रिंट होने के बाद पीसीए काउंटर ओपन किए जाएंगे, जहां से स्टूडेंट्स अपने आईकार्ड दिखाकर टिकट ले सकेंगे। ये टिकट ऑफलाइन ही मिलेंगे। सोमवार के बाद से स्टूडेंट टिकट मिलने शुरू हो सकते हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें 10 दिसंबर को चंडीगढ़ आएंगी। पीसीए न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम का मेंस क्रिकेट में ये पहला इंटरनेशनल मैच है। इस मौके पर पीसीए अपने प्लेयर्स के नाम किए स्टैंड्स का अनावरण करेगा और साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
 

FROM AROUND THE WEB