Movie prime

टिफनी ट्रम्प आज पति के साथ जैसलमेर आएगी, सोनार किला व पटवों की हवेली देखेगी

 

RNE Network.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलस के साथ आज जैसलमेर पहुंचेगी। यह शाही जोड़ा चार्टर प्लेन से सीधे जैसलमेर पहुंचेगा।
उनके इस हाई प्रोफाइल व निजी दौरे को देखते हुए पर्यटन नगरी में सुरक्षा के बेहद कड़ें इंतजाम किए गए है। टिफनी और उसके पति के ठहरने के लिए जैसलमेर के आलीशान होटल सूर्यगढ़ में विशेष व्यवस्था की गई है। 

add

अपनी यात्रा के दौरान टिफनी ट्रंप जैसलमेर की ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार करेगी। वे यहां के विश्व प्रसिद्ध सोनार किला ( जैसलमेर फोर्ट ) , पटवों की हवेली और खूबसूरत गड़सीसर लेक देखने जाएगी। सोमवार को उनका यहां से रवाना होने का कार्यक्रम है। 

add33
 

अमरीकी राष्ट्रपति की बेटी के दौरे को लेकर जैसलमेर जिला प्रशासन व स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर ही है। भारत पाकिस्तान सीमा से सटा जिला होने पर हाई प्रोफाइल मूवमेंट को देखते हुए शहर पर्यटन स्थलों और उनके रुकने वाले संभावित स्थानों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये गए है। खुफिया एजेंसियां भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजरें बनाये हुए है।

FROM AROUND THE WEB