Movie prime

राम मंदिर की खिड़कियों में लगाई जाएंगी टाइटेनियम ग्रिल्स, देश मे ऐसा पहली बार होगा, इसकी मजबूती का मुकाबला नहीं

 

RNE Network.

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की खिड़कियों में टाइटेनियम की ग्रिल्स लगाई जाएंगी। यह देश में पहली बार होगा जब किसी मंदिर में टाइटेनियम का इस्तेमाल किया जा रहा है।
 

राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि टाइटेनियम को इसकी मजबूती और हल्के वजन के कारण चुना गया है। इसकी उम्र हजार साल से भी ज्यादा होती है। मिश्रा ने कहा कि देश मे पहली बार मंदिर की खिड़कियों की ग्रिल्स टाइटेनियम धातु से बनाई जायेगी। 
 

यह खास है क्योंकि टाइटेनियम बहुत टिकाऊ होता है इसका वजन भी अन्य धातुओं की तुलना में कम होता है। मिश्रा ने मंदिर निर्माण में इस्तेमाल हो रहे पत्थरों को लेकर बताया कि शुरुआत में करीब 14 लाख घन फीट पत्थर बन्सी पहाड़पुर से मंगवाए गये थे।