राम मंदिर पर भी चर्चा होगी
Feb 10, 2024, 11:18 IST

आरएनई, नेशनल ब्यूरो। 17 वीं लोकसभा का आज अंतिम दिन है। ये बजट सत्र 31 जनवरी से आरम्भ हुआ था। इस सत्र के बाद अब 18 वीं लोकसभा के लिए आगामी कुछ समय मे चुनाव होने हैं। इसलिए सत्र का आज का अंतिम दिन खास माना जा रहा है।
सत्र को अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। आज संसद में अयोध्या में बने राम मंदिर के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी आयेगा। भाजपा ने व्हिप जारी कर अपने सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।




