Movie prime

MIG-21 Retire : 62 साल Indian Air Force में सेवा देने वाले  Mikoyan-Gurevich MiG-21 की आज आखिरी उड़ान

Chandigarh में समारोह Priya Sharma आखिरी बार उड़ाएगी मिग-21
 

RNE New Delhi-Chandigarh.
 

MIG-21 नाम सुनते ही जेहन में उभरती है आकाश से गुजरते एक विमान की जबर्दस्त दहाड़ जो घरों में बैठेआपके रोंगटे खड़े कर देती है। यह दहाड़ उन दुश्मनों की रूह कंपाती है जिन पर मिग 21 गाज गिराता है। भारतीय आकाश में इस विमान की यह दहाड़ अब बंद होने वाली है। जी हाँ, Indian Air Force के इस जंगी जहाज को आज यानी 26 सितंबर 2025 को विदाई दी जा रही है। लगभग 62 साल सेवा दे चुके इस फाइटर जेट की विदाई भी शानदार समारोह के साथ होने जा रही है। इसके लिए Chandigarh में विशेष समारोह रखा गया है। इसमें मिग को वाटर कैनन सेल्यूट दिया जाएगा। इस आखिरी और खास उड़ान की पायलट होगी भारत की जांबाज महिला Fighter Pilot Priya sharma.

g

रक्षामंत्री राजनाथसिंह की मौजूदगी में विदाई : 
 

दरअसल भारतीय वायुसेना आज चंडीगढ़ में मिग-21 विमान को विदाई देगी। यह समारोह साठ वर्ष से भी अधिक समय तक देश की सेवा करने वाले इस विमान के एक युग के अंत का प्रतीक है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और वायु सेना प्रमुख वी.आर. चौधरी भी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि मिग-21 भारतीय वायुसेना का एक गौरवशाली प्रतीक और एक निडर योद्धा है जिसने अपनी वीरता पीढ़ियों तक कायम रखी है।

g

जानिए  Mikoyan-Gurevich यानी मिग-21 के बारे में : 
 

MIG-21 एक सुपरसोनिक लड़ाकू जेट विमान है जिसका निर्माण सोवियत संघ के मिकोयान-गुरेविच डिज़ाइन ब्यूरो ने किया है। इसे "बलालैका" के नाम से बुलाया जाता था क्योंकि यह रुसी संगीत वाद्य ऑलोवेक (हिन्दी: पेन्सिल) की तरह दीखता था।

चार महाद्वीपों के लगभग 60 देशों ने मिग-21 उड़ाया है, और यह अपनी पहली उड़ान के छह दशक बाद भी कई देशों की सेवा कर रहा है। इसने विमानन रिकॉर्ड स्थापित किया, विमानन इतिहास में सबसे अधिक उत्पादित सुपरसोनिक जेट विमान बन गया, कोरियाई युद्ध के बाद सबसे अधिक उत्पादित लड़ाकू विमान और, पहले, किसी भी लड़ाकू विमान का सबसे लंबे समय तक उत्पादन चलने वाला विमान बन गया।
 

ये है इसकी खूबियां : 
 

01 पायलट इसमें मौजूद रहता है। इसकी लंबाई 14.7 मी यानी 48 फीट 2 इंच है। इसके पंख फैलाव 7.154 मीटर यानी 23 फीट 6 इंच है। ऊंचाई 04 मीटर यानी 13 फीट 06 इंच। इसका खाली वजन 5,846 किलोग्राम यानी 12,880 पौंड है। अधिकतम उड़ान वजन 9,800 किलोग्राम यानी 21,600 पौंड है। समुद्र स्तर पर 1,300 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ता है। अधिकतम ऊंचाई पर 1,912 किमी/घंटा। इसकी रेंज 1,470 किमी (910 मील; 790 नॉटिकल मील) 2 × के-13ए मिसाइल और 800 लीटर के साथ, 10,000 मी (32,800 फीट) के साथ। अधिकतम सेवा सीमा: 17,500 मीटर यानी 57,400 फीट।

कौन है प्रिया शर्मा जो भरेगी आखरी उड़ान : 
 

मिग-21 की विदाई में एक महिला पायलट भी शामिल होंगीं। इनका नाम है स्क्वाड्रन लीडर प्रिया शर्मा। Sqdn. Leader Priya Sharma औपचारिक मिग-21 फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेंगी।  प्रिया भारत की 7वीं Woman Fighter Pilot है। इस समारोह में 23 स्क्वाड्रन के छह जेट विमानों को लैंडिंग के समय वाटर कैनन सलामी दी जाएगी।