Movie prime

Trump-Modi Statement : मोदी बोले- ट्रम्प की भावनाओं की गहराई से सराहना करता हूँ

 

RNE New Delhi.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ओर से भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के लिए दिये गए एक सकारात्मक बयान के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रम्प की भावनाओं को सराहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वे राष्ट्रपति ट्रम्प की भावनाओं और भारत-अमेरिका संबंधों के सकारात्मक आकलन की गहराई से सराहना करते हैं और उनका पूर्णतः सम्मान करते हैं। मोदी ने कहा, "भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।"
ट्रम्प बोले : मोदी महान प्रधानमंत्री, सदैव मित्र रहेंगे
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच विशेष संबंध हैं और इन संबंधों के बारे में चिंता की कोई बात नहीं है। वाशिंगटन में कल रात ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान प्रधानमंत्री हैं और वह सदैव उनके मित्र रहेंगे। 
रूस से तेल खरीदने पर निराश :
ट्रम्प ने कहा कि वह भारत के रूस से अधिक तेल की खरीद बहुत निराश हैं। भारत के साथ संबंधों को फिर सुधारने के प्रश्‍न के उत्‍तर में उन्‍होंने ये बात कही।  भारत के साथ संबंधों पर ट्रम्प की यह सकारात्मक प्रतिक्रिया उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट के कुछ समय बाद आई है। 
इस पोस्‍ट में उन्होंने कहा था कि अमरीका ने रूस और भारत को सबसे अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया है। ट्रम्‍प की सोशल मीडिया पर यह पोस्ट चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के नेता शी चिनपिंग के बीच बातचीत के बाद आया है।
 ट्रम्प ने भारत और अन्य देशों के साथ व्यापार वार्ता के प्रश्‍न के बारे में कहा कि सभी देशों के साथ वार्ता बहुत अच्छी चल रही है। इससे पहले, ट्रम्‍प ने अमरीकी कंपनी गूगल पर तीन अरब पचास करोड डॉलर के भारी-भरकम जुर्माने के लिए यूरोपीय संघ की तीखी आलोचना की। यूरोपीय आयोग ने ऑनलाइन विज्ञापन तकनीक -एडटेक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधियों के लिए गूगल पर जुर्माना लगाने की घोषणा की है।

FROM AROUND THE WEB