Movie prime

दो सांसदों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस, देवघर के वैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसने का मामला

 

RNE Network.

झारखंड के रांची के देवघर के वैधनाथ धाम मंदिर  के गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने के मामले में सांसद डॉ निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
 

पुजारी कार्तिक नाथ ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में इन दोनों सांसदों व अन्य पर मामला दर्ज कराया है। वहीं मामला दर्ज होने के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे गिरफ्तारी देने के लिए शनिवार को बाबा मंदिर थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया।

FROM AROUND THE WEB