Movie prime

Udan Yatri Cafe : एयरपोर्ट पर अब 10 रुपये में चाय व 20 रुपये में मिलेगा समोसा, उड़ान यात्री कैफे शुरू

चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान यात्रा कैफे शुरू किया गया है। यहां पर 10 रुपए की चाय और 20 रुपए में कॉफी और समोसा मिलेगा
 

चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे शुरू किया गया है। यहां पर 10 रुपए की चाय और 20 रुपए में कॉफी और समोसा मिलेगा। सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों ने यहां खाने-पीने का सामान खरीदा। हाई-स्पीड इंटरनेट की नई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। यहां यात्रियों को 2 घंटे के लिए मुफ्त हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट फ्लाईब्रेरी की सुविधा शुरू की गई है।

यात्रियों को पढ़ने के लिए किताबें मुहैया करवाई जाएंगी। जिन यात्रियों को यह बुक इशु की जाएंगी, उन्हें पढ़कर इन्हें वापस करना होगा। सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडु ने कहा कि यह कदम युवा पीढ़ी को किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। पेपरलेस एंट्री सेवा का भी रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया।

सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि सिविल एविएशन मिनिस्टर ने घोषणा की है कि अब समय-समय पर एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग होगी। मीटिंग में उठाए गए मुद्दों की मंत्रालय के स्तर पर समीक्षा होगी। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह सिविल एविएशन मिनिस्टर किंजरापु राम मोहन नायडु 'उड़ान यात्री' कैफे और 'डिजी यात्रा' सुविधा का शुभारंभ करेंगे। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से ही अन्य हवाई अड्डों की विभिन्न सुविधाओं का भी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया  जाएगा।

सिक्योरिटी होल्ड एरिया में चाय-कॉफी 200 रुपए की

सिविल एविएशन मिनिस्टर ने डिपार्चर एरिया में उड़ान यात्री कैफे की सुविधा तो शुरू कर दी है, लेकिन जब यात्री सिक्योरिटी होल्ड एरिया में चले जाते हैं तो एक बार एंट्री के बाद उनका वापस आना मुश्किल होता है। इस एरिया में चाय-कॉफी स्नैक्स की शॉप्स हैं। यहां पर चाय-कॉफी 200-220 में मिलती है।

ऐसे में यात्रियों को यहां पर महंगी दर सामान खरीदने को मजबूर होना पड़ेगा। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि यहां पर कुछ लोग अपने यात्रियों के साथ आते हैं, उन्हें यहां पर सस्ती दर पर चाय-नाश्ता मिलेगा।

FROM AROUND THE WEB