दशहरा रैली में उद्धव व शिंदे का एक दूसरे पर जमकर हमला, असली शिव सेना किसके पास?
RNE Network.
दशहरे पर मुंबई में शिव सेना की तरफ से हर साल रैली करने की परंपरा रही है। उस परंपरा को इस बार भी निभाया गया। हालांकि अब शिव सेना के दो फाड़ हो चुके है। एक का नेतृत्त्व उद्धव ठाकरे कर रहे है तो दूसरी शिव सेना के मुखिया महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे है।
कल इन दोनों शिव सेना व उद्धव तथा शिंदे की तरफ से दशहरे पर अलग अलग रैलियां आयोजित की गई। दोनों रैलियों में दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला।
उद्धव के ये चले तीर:
शिव सेना उद्धव के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी दशहरा रैली में कहा कि असली शिव सेना आज भी उनके पास है। उन्होंने उन नेताओं की आलोचना की जो पार्टी छोड़कर चले गए और शिंदे गुट में शामिल हो गए। ठाकरे ने कहा कि जनता अब भी हमारे साथ है और पार्टी की असली पहचान उन्हीं में है। यही लोग असली सोना है, बाकी जाने वाले लोग तो पीतल के है।
शिंदे का जवाबी हमला:
मुंबई में शिव सेना शिंदे की भी दशहरा रैली हुई। इसमें उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर ही सीधा हमला बोल दिया। शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे उन लोगों के साथ खड़े है जो पाकिस्तान की भाषा बोलते है। उन्होंने विपक्ष को जनता को गुमराह करने वाला बताते हुए साफ किया कि शिव सेना बाला साहेब के आदर्शों पर चलती है।