RudraNewsExpress_Logo

UAE में बेकाबू ट्रक :  23 गाड़ियां रौंदी,  14 मौतें,  30 घायल,  कई जिंदा जले,  DNA से होगी पहचान!

UAETragedy: 03 साल के भांजे सहित जुड़वा भारतीय की मौत, बेकाबू ट्रक ने 14 जिंदगियां छीनी

 

 

Fujairah, UAE में मौत बनकर सड़क पर दौड़ा बेकाबू ट्रक, भीषण टक्कर से वाहनों में आग, 14 की मौत 30 घायल। 03 भारतीय मृतकों में केरल के जुड़वां भाई-बहन और उनका 3 साल का भांजा शामिल

Rudra News Express Desk.

UAE यानी संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह (Fujairah) में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर चलती 23 गाड़ियों को रौंद दिया। हादसे में अब तक 14 मौतों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें 03 भारतीय है। लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई गाड़ियों में आग लग गई। कुछ लोग जिंदा जल गए। ऐसे में मृतकों की पहचान के लिए DNA जांच करवाई जाएगी।

दरअसल संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में गुरुवार देर रात एक  तेज रफ्तार, बेकाबू ट्रक ने एक के बाद एक 23 वाहनों को टक्कर मार दी। कई गाड़ियों में आग लग गई जो देखते ही देखते पूरी सड़क आग के गोले में बदल गई।

भारत तक पहुंचा दर्द:
भारत के लिए हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू केरल के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत है। जान गंवाने वालों में 21 वर्षीय जुड़वां भाई-बहन मुहम्मद अस्मिल और मिस्ना जुबिन के साथ उनका तीन वर्षीय भांजा मुहम्मद फैज भी शामिल है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से केरल मलप्पुरम जिले में शोक की लहर है।
केरल के सीएम ने जताया दुख:

दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हादसे में तीन भारतीयों की मौत की पुष्टि की है। दूतावास ने बताया कि वह पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहा है। केरल सरकार ने भी पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने परिवार को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।


सात देशों के नागरिक चपेट में :

मृतक और घायलों में अब तक 07 देशों के नागरिकों की पहचान हुई है। UAE के गृह मंत्रालय के अनुसार, UAE, ओमान, भारत, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक प्रभावित हुए हैं। 30 लोगों को अस्पताल पहुंचाया इनमें से कइयों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

यूं हुआ हादसा और मची तबाही : 

फुजैराह शहर के एंट्री प्वाइंट पर प्रवेश आधी रात को ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा था। इसी बीच एक ट्रक पर ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक पहले एक  वाहन से टकराया और फिर पलटते हुए सड़क पर चल रहे तथा रुके हुए वाहनों से जा भिड़ा। एक-एक  23 वाहन इसकी चपेट में आए।  टक्कर के बाद लगी आग ने आसपास के वाहनों को भी चपेट में ले लिया।

FROM AROUND THE WEB