Movie prime

Unique Smart Card : देशभर की कैंटीनों से खरीदारी कर सकेंगे पुलिसकर्मी, बनेंगे यूनिक स्मार्ट कार्ड

यूनिक स्मार्ट कार्ड का सेवानिवृत्त अधिकारी, जवानों को भी मिलेगा लाभ

 

मप्र पुलिस के अधिकारी और जवान अब केवल प्रदेश की पुलिस कैंटीनों तक सीमित नहीं रहेंगे। केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार की नई एकीकृत व्यवस्था लागू होने के बाद देशभर में संचालित किसी भी अधिकृत कैंटीन से खरीदारी कर सकेंगे। इसके लिए पुलिसकर्मिय यूनिक स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू कर दी गई है।

नई नई व्यवस्था का लाभकार्यरत पुलिस पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के कर्मचारियों तथा उनके परिजनों को भी मिलेगा। कई बार रिटायरमेंट के बाद अधिकारी और जवान दूसरे राज्यों में रहने लगते हैं, जिससे उन्हें प्रदेश की कैंटीन सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता था। अब स्मार्ट कार्ड के जरिए वे देश के किसी भी अधिकृत कैंटीन से सामान खरीद सकेंगे।

आईपीएस सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार ने एकीकृत एकीकृत व्यवस्था लागू की है। स्मार्ट कार्ड से देश में किसी भी अधिकृत कैंटीन से पुलिस अधिकारी और जवान खरीदारी कर सकेंगे।

स्मार्ट कार्ड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिसकर्मी को वर्दी में फोटो तथा पहचान संबंधी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। सत्यापन के बाद स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। यह कार्ड देशभर की 119 मास्टर कैंटीन और 1493 से अधिक सहायक कैंटीनों में मान्य होगा।

FROM AROUND THE WEB