Movie prime

Alwar में अनोखी शादी! दो IAS अधिकारी मिनी सचिवालय में विवाह बंधन में बंधे

दो IAS का प्रेम परवान चढ़ा, अपने ही दफ्तर में शादी
 

RNE Alwar- Rajasthan.

राजस्थान के अलवर में एक सादगीपूर्ण लेकिन चर्चा में रहने वाली शादी देखने को मिली। वर्ष 2023 बैच के दो आईएएस अधिकारियों ने बिना शोर-शराबे और तामझाम के अपने ही दफ्तर परिसर में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह कर लिया।

मिनी सचिवालय बना शादी का गवाह 

जानकारी के अनुसार, मसूरी निवासी माधव भारद्वाज वर्तमान में अलवर में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। उनकी जीवनसंगिनी अदिति वासने, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं, वर्तमान में गुजरात में आईएएस अधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं।

दोनों अधिकारियों ने अलवर जिला कलेक्टर की मौजूदगी में मिनी सचिवालय परिसर में एक-दूसरे को माला पहनाकर विवाह की औपचारिकता पूरी की।

सादगी से दिया सामाजिक संदेश 

जहां आमतौर पर शादियों में भव्य आयोजन और भारी खर्च देखने को मिलता है, वहीं इन दोनों अधिकारियों ने सादगी को प्राथमिकता दी। बिना बैंड-बाजे, बिना बड़ी भीड़ और बिना दिखावे के संपन्न हुआ यह विवाह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

कर्मचारियों में रही उत्सुकता 

मिनी सचिवालय में आयोजित इस अनोखे विवाह की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में उत्सुकता देखी गई। कई लोगों ने इसे प्रेरणादायक कदम बताते हुए कहा कि समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा मिलना चाहिए।

FROM AROUND THE WEB