Movie prime

UP BJP New Team :  08 महामंत्री, 19 उपाध्यक्ष, 46 मंत्री, मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा

 

RNE Lucknow. 

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नई कार्यकारिणी का ऐलान करते हुए 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री, 46 प्रदेश मंत्री तथा विभिन्न क्षेत्रों और मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। नई टीम में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के साथ महिला प्रतिनिधित्व पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

सबसे चर्चित नामों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह शामिल हैं, जिन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, रमेश सिंह, शंकर गिरी और कामेश्वर सिंह को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला नेताओं में प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल और डॉ. कृतिका अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर संगठन में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

8 महामंत्रियों को मिली जिम्मेदारी : 

भाजपा की नई टीम में रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, अंकुर शर्मा और अनिल यादव समेत 46 नेताओं को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश : 

ईन टीम में संगठन ने क्षेत्रीय संतुलन को भी प्राथमिकता दी है। विभिन्न क्षेत्रों के प्रभारी इस प्रकार नियुक्त किए गए हैं : 

पश्चिम क्षेत्र – नबाब सिंह नागर
ब्रज क्षेत्र – पूरन लाल लोधी
कानपुर क्षेत्र – राम किशोर साहू
अवध क्षेत्र – अवधेश द्विवेदी
काशी क्षेत्र – अशोक चौरसिया
गोरखपुर क्षेत्र – विनोद राय

मोर्चों के अध्यक्ष भी घोषित : 

युवा मोर्चा – रोहित मिश्रा
पिछड़ा मोर्चा – प्रकाश पाल
किसान मोर्चा – देवेंद्र सिंह
अनुसूचित मोर्चा – अशोक रावत
महिला मोर्चा – सरोज कुशवाह
अनुसूचित जनजाति मोर्चा – विद्याभूषण गोंड

मीडिया और सोशल मीडिया टीम भी बनी : 

पार्टी ने संगठन की मीडिया रणनीति को मजबूत करने के लिए दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। वहीं मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशुराज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2027 के मिशन की तैयारी : 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा की यह नई टीम वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। संगठन ने जातीय, क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को साधने के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है।

FROM AROUND THE WEB