अमेरिका के आयोग ने संघ व रॉ पर प्रतिबंध लगाने को कहा, धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने ट्रम्प प्रशासन से सिफारिश की
Mar 17, 2026, 10:41 IST
RNE Network.
संयुक्त राज्य अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने ट्रम्प प्रशासन से ' राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ' और भारत की खुफिया एजेंसी रॉ पर लक्षित प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है।
आयोग का आरोप है कि इनकी वजह से भारत में धार्मिक स्वतंत्रता घटी है। भारत को धार्मिक स्वतंत्रता के मामले में ' विशेष चिंता का देश ' बताते हुए आयोग ने वाशिंगटन सरकार से कहा है कि वह भारत के साथ हथियार बिक्री और व्यापार नीतियों पर भी ध्यान दे।
आयोग ने हाल ही में अपनी जारी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

