Movie prime

US-Iran War : अमेरिका ने ईरान का जहाज रोका, तनाव बढ़ा, भारतीय जहाजों पर गोलीबारी

अमेरिका ने ईरान का जहाज रोका, ईरान बोला-जल्द देंगे जवाब

 

RNE Network. 

यूएस-ईरासन वॉर के बीच अब एक बार फिर तनाव बढ़ने का अंदेशा हो गया है। तनाव बढ़ने की ताजा घटना यह है कि होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के जहाज पर अमेरिकी हमला हुआ है। जहाज के इंजन रूम को क्षति पहुंचाकर उसे रोक दिया गया है। ईरान ने जल्द इसका जवाब देने की चेतावनी दी है। इससे पहले ईरान ने दो भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की। कई जहाजों को लौटा दिया। भारत ने ईरानी राजदूत को बुलाकर इस पर कड़ी आपत्ति जताई। 

दरअसल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीका द्वारा ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज को कब्जे में लेने का दावा किया है। यह जहाज होर्मुज जल-डमरू-मध्य के निकट अमरीकी नाकाबंदी पार करने की कोशिश कर रहा था। पिछले सप्ताह ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू होने के बाद से यह इस तरह की पहली कार्रवाई है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमरीकी नौसेना ने जहाज को रुकने की चेतावनी दी लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद अमरीकी नौसेना ने जहाज के इंजन रूम को क्षति पहुंचाकर उस पर कब्जा कर लिया। ट्रम्प के मुताबिक टॉस्का नामक यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसे अमेरिकी डेस्ट्रॉयर USS स्प्रूअन्स ने रोका। जहाज ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया, जिसके बाद अमेरिकी मरीन ने उसे रोक लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस वक्त जहाज हमारे कब्जे में है। हम पूरी तरह इसे कंट्रोल में लेकर देख रहे हैं कि इसके अंदर क्या है।”

ईरान ने कहा-यह समुद्री डाका  

ईरान के सैन्य मुख्यालय ने कहा कि अमेरिका ने सीजफायर का उल्लंघन किया और ओमान की खाड़ी में ईरान के एक व्यापारिक जहाज पर फायरिंग की, जिससे उसका नेविगेशन सिस्टम खराब हो गया। याहज एक तरह की समुद्री डकैती है। इसका जल्द जवाब देंगे। बताया गया है कि यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था।

भारतीय जहाजों पर भी फायरिंग, रोके, लौटाए : 

दूसरी ओर ईरान ने होर्मुज में हाल ही 2 भारतीय ध्वज वाले जहाजों पर फायरिंग की। इसके साथ ही 14 जहाज रोके गए और 13 लौट गए। भारत ने राजदूत को तलब कर विरोध जताया। इस बीच ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए होरमुज स्ट्रेट दोबारा बंद कर दिया। 

शांति वार्ता पर संशय  

बदले हालात के बीच अब Islamabad में प्रस्तावित US-Iran की दूसरे दौर की वार्ता पर संकट छा गया है। ईरान ने इस्लामाबाद में होने वाले शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है। दूसरे दौर की वार्ता के लिये अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का इस्लामाबाद दौरा टल गया है।

FROM AROUND THE WEB