वाट्सएप ने बंद किये 9400 अकाउंट, बढ़ती डिजिटल अरेस्ट के फर्जीवाड़े को रोकने की कोशिश
RNE Network.
आज के इस दौर में लोगों के लिए कनेक्टिविटी, सूचना आदान प्रदान, मनोरंजन आदि के लिए सबसे सहज जरिया सोशल मीडिया है। इस मीडिया में भी वाट्सएप सबसे अधिक उपयोग में लिया जाता है। यह हर आय वर्ग के लोगों के मोबाइल में है और वे इसका भरपूर उपयोग भी करते है।
इस कारण ही साइबर अपराधियो ने लोगो के साथ धोखाधडी व फर्जीवाड़े के लिए इस माध्यम का ही सर्वाधिक उपयोग करना आरम्भ कर दिया है। पहले हनी ट्रैप, फिर ऑनलाइन ओटीपी मांगकर खातों से पैसे निकालना और अब डिजिटल अरेस्ट जैसे क्राइम वाट्सएप के जरिये ही ज्यादा किये जा रहे है।
डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर बड़ी कार्यवाही करते हुए व्हाट्सएप ने जनवरी से मार्च के बीच 9400 से ज्यादा अकाउंट बंद कर दिए। अटॉर्नी जनरल आर वेंकतरमनी ने यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी है। सुप्रीम कोर्ट डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहा है।

