RudraNewsExpress_Logo

हाय हाय महंगाई : खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों से चिंता, थोक मुद्रास्फीति अगस्त में 9.92 फीसदी पर

 

 

 

RNE, NETWORK.

 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त में थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति 9.92 फीसदी हो गयी है। यह जुलाई में दर्ज 9.78 फीसदी की तुलना में अधिक है। खाद्य वस्तुओं, विनिर्मित उत्पादों, ईंधन व बिजली की बढ़ती कीमतों ने इस वृद्धि में अहम भूमिका निभाई है। 

 

देश में महंगाई का दबाव लगातार बढ़ रहा है। जिसका आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय ने थोक मूल्य सूचकांक जारी किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न समूहों में महंगाई के प्रमुख कारक सामने आए हैं। 

 

खनिज तेल, खाद्य वस्तुएं, खाद्य उत्पादों का विनिर्माण इनमें शामिल है। मूल धातुओं, खाद्य वस्तुओ और रसायन व रासायनिक उत्पादों के विनिर्माण ने भी थोक मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति को बढ़ाया है। यह सूचकांक इस वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही ऊपर की ओर बढ़ रहा है। 

 

अगस्त में खाद्य सूचकांक में मुद्रास्फीति बढ़कर 7.05 फीसदी हो गयी। यह जुलाई में 6.65 फीसदी थी। विनिर्मित वस्तुओं में थोक मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति 8.37 फीसदी के श्रृंखला के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई। जुलाई में यह 8.29 फीसदी थी। ईंधन व बिजली समूह में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 22.93 फीसदी दर्ज की गई।

FROM AROUND THE WEB