Movie prime

कलयुग की शर्मनाक घटना: गुजरात में महिला को उबलते तेल में हाथ डालने पर मजबूर

 

RNE Network.

शर्मनाक !  आधुनिक युग में भी अगर कलयुग जैसी शर्मनाक घटनाएं हों तो चिंता होनी वाजिब है। देश तरक्की कर गया। विज्ञान का बोलबाला है। उसके बाद भी अगर घोर कलयुगी व्यवहार आदमी करे तो चिंता होनी वाजिब है। 
v

नारी पर इस तरह की शर्मनाक घटनाएं जो पहले के युग में होती थी, वे इस अत्याधुनिक युग में हो तो मानव विकास की दृष्टि से ये मूल्यांकन का विषय है। एक तरफ जहां पूरी दुनिया में पुरुष व नारी को समानता का दर्जा मिला हुआ है, वहीं समाज अब भी घोर फ़्यूडल व्यवहार कर रहा है। ये बड़ी चिंता की बात है। समाज शास्त्री भी इस तरह के व्यवहार से अचंभित है।
 

घटना गुजरात के मेहसाणा जिले के गेरीटा गांव की है। इस गांव में 28 वर्षीय विवाहित महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने पवित्रता सिद्ध करवाने के लिए खोलते हुए तेल में हाथ डालने को मजबूर कर दिया। घटना 16 सितम्बर की है। पुलिस के अनुसार, महिला की ननद ने भाईयों के साथ मिलकर यह कृत्य किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।