महिला एशिया कप क्रिकेट : आज दुबई में भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे होगा मैच
Sep 5, 2026, 13:11 IST
RNE, SPORTS DESK.
भारतीय क्रिकेट टीम की शेरनियां आज दुबई में महिला एशिया कप टी - 20 में अपने चिर परिचित प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे आरम्भ होगा।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम 4 साल से पाक पर अजेय है। भारतीय टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में आज मैदान में उतरेगी। उनकी नजर जीत की लय कायम रखने पर होगी। भारत का टी - 20 में पाकिस्तान के खिलाफ बेजोड़ रिकॉर्ड है। 4 साल से भारत कभी भी पाक से हारा नहीं है, सभी 4 मैच जीते हैं। दुबई के इस इंटरनेशनल ग्राउंड पर दोनों टीमों के बीच एकमात्र मुकाबला 6 अक्टूबर 2024 को खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी।

